आंवला: आंवला बीपीसीएल डिपो में घुसपैठ के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मैनेजर को जान से मारने की दी थी धमकी
Aonla, Bareilly | Mar 28, 2026 आंवला पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बल्क डिपो में अवैध रूप से घुसने और अधिकारियों को धमकाने के आरोप में शनिवार को दोपहर दो बजे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुफ्त डीजल-पेट्रोल न मिलने पर डिपो मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।