गंगरार पंचायत समिति में आयोजित सुशासन सप्ताह शिविर आमजन के लिए राहत का माध्यम बना। ग्राम निवासी मुकेश बंजारा की तकनीकी कारणों से बंद राशन आपूर्ति की शिकायत पर रसद विभाग ने दस्तावेज सत्यापन कर तत्काल राशन पुनः चालू कराया। वहीं ग्राम बोरदा में लंबे समय से बाधित भारत गैस आपूर्ति की समस्या का समाधान करवाया।