कसडोल: जय मां दुर्गा सुवा एवं गरबा उत्सव समिति ने कसडोल में गरबा प्रैक्टिस की तैयारियां शुरू कर दी हैं
नवरात्रि पर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में जय मां दुर्गा सुवा एवं गरबा उत्सव समिति कसडोल द्वारा गरबा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।समिति द्वारा विगत 10 वर्षों से नगर में गरबा उत्सव का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। हर वर्ष इस आयोजन में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों का उत्साह देखने को मिलता है।