आगर: आगर सारंगपुर मार्ग पर सुखेड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार जारी
आगर सारंगपुर मार्ग परसुखेड़ी जोड़ के पास बुधवार शाम 4 बजे एक 36 वर्षीय वल्लभ सिंह की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी जिससे उन्हें चौट आई और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है। बता दे कि वल्लभ सिंह अपनी बाइक से मोहन बड़ोदिया की और जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।