कोंडागांव: कोंडागांव नगर के अंबेडकर वार्ड में घर में घुसा जहरीला नाग, बच्ची की सूझ-बुझ से टली आफत, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत अंबेडकर वार्ड में आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे लखमू राम टंडन के घर एक जहरीला नाग सर्प घुस गया। बताया जा रहा है उस वक्त घर आंगन में घर के लोग भी उपस्थित थे। वहीं घर की एक छोटी लड़की की नजर जहरीले सर्प पर पड़ी, जिसने सूझ बूझ दिखाते हुए लगातार सांप पर नजर बनाते हुए परिजनों को इसकी सूचना दी। जिससे एक बड़ी आफत होने से टल गई।