कोंडागांव: बोरगांव ढाबा के पास बस ने पिकअप को ओवरटेक कर मारा ब्रेक, पीछे से आ रही पिकअप बस के पीछे जा घुसी, बड़ी दुर्घटना टली
नेशनल हाइवे 30 बोरगांव ढाबा के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 दुबे बस ने यात्री को बैठाने के चक्कर में पिकप वाहन को ओवर टेक किया और अचानक ब्रेक मार दी,जिससे पीछे से आ रही पिकप वाहन बस के पीछे घुस गई। इस हादसे में पिकप के सामने का हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल बाल बच गया, मामुली चोट आई है।घटना से थोड़ी देर के लिए रोड पर जाम की स्थिति बन गई थीं।