बरेली: नशे में गाली-गलौज बनी हत्या की वजह, सीबीगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आलाकत्ल भी बरामद
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जोगीठेर गांव में 19 अप्रैल को नशे में गाली-गलौज के बाद हरिओम तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ और हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस ने 1 मई को मुख्य आरोपी हरीश कश्यप (22) को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किए, आगे कार्रवाई जारी है।