बाड़ी: तेज अंधड़ से हुए हादसों में 2 लोगों की मौत
Bari, Dholpur | May 14, 2026 के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के कारण दो अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सिंगोरई गांव में हुआ, जहां दीवार गिरने से रामसागर नहर सिंचाई परियोजना के पूर्व अध्यक्ष 80 वर्षीय भोगीराम पुत्र श्यामलाल मीणा की जान चली गई। दूसरी घटना बत्तीपुरा गांव में हुई, जिसमें 42 वर्षीय मीरा पत्नी विजेंदर जाटव की मौत पत्थर की पट्टी गिरन