निवाई: सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आचार्य इंद्र नंदी महाराज का 31वां अध्यक्ष दिवस मनाया गया
Niwai, Tonk | Apr 5, 2026 सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आचार्य इंद्र नंदी महाराज का 31वां अध्यक्ष दिवस एवं मुनि उत्कृष्ट नंदी महाराज का तृतीय दीक्षा दिवस झिलाय रोड़ स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में रविवार को सुबह करीब 9:00 बजे धूमधाम से मनाया गया। जैन समाज की मीडिया प्रभारी सुनील भांजा ने बताया कि भगवान शांतिनाथ का अभिषेक व शांति धारा की गई ।