लखीसराय: अमहरा थाना क्षेत्र के झाखड़ गांव में घरेलू विवाद में भाई ने भाई को बुरी तरह जख्मी किया
अमहरा थाना क्षेत्र के झाखड़ गांव में घरेलू विवाद के दौरान भाई ने भाई को मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसे उनके परिजनो के द्वारा बेहतर उपचार हेतु गुरुवार की दोपहर 3:10 पर सदर अस्पताल लाया गया जहां घायल व्यक्ति का उपचार किया गया घायल व्यक्ति की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र के झाखड़ गांव निवासी चरित्रर पासवान के सियाराम कुमार पासवान के रूप में की गई।