बालाघाट: 43 दिन, 1.92 लाख कॉपियां... दर्द से भरे शब्द: पास होने की गुहार में छलका छात्रों का दर्द, बालाघाट मूल्यांकन पूरा
जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 43 दिनों में पूरा हो गया, लेकिन इस बार कॉपियों में सिर्फ उत्तर ही नहीं, बल्कि छात्रों का दर्द भी देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने अपने उत्तरों के बीच अपनी जिंदगी की परेशानियां लिखते हुए परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई। 22 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चले इस मूल्यांकन