जगदलपुर: कोतवाली पुलिस ने झपटमारी पर की बड़ी कार्रवाई, नकाबधारी युवक गिरफ्तार, 09 वारदात कबूली, 2.5 लाख का माल बरामद
*जगदलपुर।* SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने शहर में झपटमारी कर आतंक मचाने वाले नकाबधारी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजमन यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी कुथर थाना मारडूम ने कोतवाली क्षेत्र में 05 और बोधघाट क्षेत्र में 04 कुल 09 झपटमारी की वारदातें कबूली हैं। आरोपी बाइक से महिलाओं के बैग झपटकर फरार हो जाता था। 06 जुलाई को दलपत सागर के पास घ