खैरथल: खैरथल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में जिला जल एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वीकृत जल योजना एवं प्रस्तावित जल योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वीकृत जल योजनाओं की निवेदा कार्यप्रगति की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।