रामनगर: बम्भनावा चंद्रसिहाली मार्ग पर भिखारीपुर गांव के पास स्कूटी सवार पर फायरिंग का आरोप, पुलिस कर रही जांच
मोहम्मद वसीम सूरतगंज में किराए के मकान पर रहकर प्लाटिंग और ब्रोकर और ड्राइविंग का काम करते हैं। गुरुवार को किसी काम से अपनी स्कूटी से रामनगर की ओर जा रहे थे आरोप है कि बम्हनावा चंद्र सिहाली मार्ग स्थित भिखारीपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवक आए और वसीम की स्कूटी रोकने लगे। एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया पुलिस शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मामलेकी जांच कर रही।