डुमरांव: डुमरांव विधायक ने कहा-बिस्मिल्लाह खान मुस्लिम थे इसलिए मूर्ति नहीं लगा सकते, पूर्व विधायक बोले- संप्रदाय में बांटना भूल
Dumraon, Buxar | Jun 3, 2026 डुमरांव में जन्मे विश्व प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर सियासी दांव पेंच अब तेज हो गया है। डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह ने कुछ ही दिनों पूर्व कहा था कि बिस्मिल्लाह खान इस्लाम को मानने वाले व्यक्तित्व थे। इस्लाम में मूर्ति पूजन होता है क्या?