बहराइच: कानूनगोपुरा दक्षिणी सूने पड़े घर में हुई चोरी, लाखों के माल पर हाथ किया साफ,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
शहर स्थित एक अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी महिला के सूने पड़े किराए के मकान का ताला काटकर चोर लगभग पांच लाख की सम्पत्ति ले गए थे। मकान मालिक ने इसकी जानकारी दी तो पीड़िता ने अयोध्या से आकर कोतवाली में दो फरवरी को तहरीर दी। पुलिस ने आठ दिन बाद केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस चोरो को गिरफ्तार नही कर सकी है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।