पटेढ़ी बेलसर: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चकुलामुद्दीन में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
नेहरू युवा केंद्र द्वारा बेलसर प्रखंड के चकुलामुद्दीन हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड संसाधन सेवी रत्नेश कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।