पटेढ़ी बेलसर: महाशिवरात्रि पर मनोरा के शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब,श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक .
महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गयी. क्या बूढ़े, क्या बच्चे सभी भक्ति में लीन रहे. हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा प्रखंड क्षेत्र गूंजता रहा. मनोरा के प्रमुख शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे.