पटेढ़ी बेलसर: 10 मार्च को चिराग पासवान की जन आशीर्वाद महासभा रैली को सफल बनाने को लेकर चकुलामुद्दीन में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल अब बज चुका है। कुछ ही दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। सियासी रण में फतह हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। चकुलामुद्दीन में लोजपा नेता संजय कुमार सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अभियान चलाया।