बिहारीगंज: विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का संदेश, नेत्रदान अपनाने की अपील
विश्व नेत्रदान दिवस पर आदर्श आई केयर के निदेशक डॉ. संतोष कुमार ने लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान दो दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी ला सकता है। नेत्रदान की प्रक्रिया मात्र 15 से 20 मिनट में पूरी हो जाती है। उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों नेत्रदान की अपील किया