बहराइच: मोतीपुर पुलिया के पास बाइक सवार को ट्रक्टर ट्राली ने मारी ठोकर,युवक की हुई मौत
जिले के मोतीपुर पुलिया के पास मिहीपुरवा से कुछ सामान लेकर वापस आ रहे बाइक सवार को ट्रक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साइकिल मिस्त्री का काम करता था युवक। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।