बालोद: रात में ससुराल आई दुल्हन सुबह लौटी मायके, भर्रीटोला में दूल्हे की उम्र 21 पूर्ण होने में 2 माह निकली कम, प्रशासन ने रोका
Balod, Balod | Apr 23, 2026 बालोद जिले में बाल विवाह का एक मामला सामने आया है, जहां शादी की तय उम्र से दो माह कम होने के बावजूद युवक की शादी करा दी गई। मामला उजागर होते ही प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय हुई और विवाह को शून्य घोषित कर दिया गया। दुल्हन को रात में ससुराल लाया गया था, जिसे बुधवार सुबह पुलिस और विभागीय टीम ने सुरक्षित उसके मायके राजनांदगांव भेज दिया।