पत्थलगांव: पुलिस विभाग के 'गुरूजी' उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू हुए सेवानिवृत्त
जशपुर पुलिस विभाग में लगभग 40 वर्षों की गौरवशाली सेवा देने के बाद उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित विदाई समारोह में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल-श्रीफल एवं हेलमेट भेंट कर ससम्मान विदाई दी। आरक्षक से उप निरीक्षक तक का सफर तय करने वाले साहू ने