दुधि: दुद्धी कोतवाली का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, मालखाना से शस्त्रागार तक जांची व्यवस्था
सोनभद्र जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को दुद्धी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, पत्रावली, बंदी ग्रह, शस्त्रागार की साफ-सफाई सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।