लखनऊ, उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल के छात्रों के सड़क पर उतरने का मामला सामने आया है। जय नारायण स्कूल के छात्रों ने स्कूल के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिसके चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों ने शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
छात्रों के प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों का विरोध जारी है।
.
.
.
.
#Lucknow #LucknowNews #JaiNarayanSchool #StudentProtest #SchoolProtest
Fatehabad, Agra | Aug 14, 2026