बख्तियारपुर: बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एलुमनाई मीट 2026 का भव्य आयोजन
बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार दोपहर 2 बजे भव्य एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश में कार्यरत पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. अमृता सिन्हा ने एलुमनाई की उपलब्धियों की सराहना करते हुए संस्थान से जुड़े रहने का आह्वान किया।