हरिद्वार: भारतमाता पुरम में बारिश के बाद गिरी दीवार, कार हुई क्षतिग्रस्त
भारी बारिश के चलते आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। भारतमाता पुरम में दीवार गिर गई। गिरी दीवार की जद में एक कार के आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाली पड़े प्लॉट की ये दीवार कई दिनों से जर्जर थी, ऐसे में बारिश के चलते ये रविवार सुबह ये गिर गई।