लखीमपुर: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी। जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी बाइक सवार युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार शुक्ला (पुत्र बच्चू लाल शुक्ला) के रूप में हुई है। मृतक के साधु अश्वनी मिश्रा ने बताया कि मनोज बुधवार को किसी काम से लखीमपुर गए थे। जहां से घर वापस जाते समय सरैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।