मेरठ: सदर के कंकाल वाले घर से निकला चार कुंतल कूड़ा, साफ-सफाई के दौरान दुर्गंध से तीन युवकों की हालत बिगड़ी
Meerut, Meerut | May 9, 2026 मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में चर्चित प्रियंका बिस्वास प्रकरण के बाद अब उदय भानु बिस्वास के घर की सफाई के दौरान चौंकाने वाले हालात सामने आए हैं। घर का दरवाजा खुलते ही इतनी भीषण दुर्गंध फैली कि सफाई में लगे तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने पानी पिलाकर उनको संभाला।