गढ़वा: झारखंड में 20 मई तक बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, गढ़वा में शुक्रवार को बारिश
Garhwa, Garhwa | May 15, 2026 झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। राज्य के कई जिलों में लगभग रोजाना दोपहर बाद तेज हवा, गर्जन और बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला फिलहाल 20 मई तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम ता