कुडू: कुडू CHC में चार एंबुलेंस वर्षों से खराब, गंभीर मरीजों को रेफर करने में परेशानी, निजी वाहनों का सहारा
Kuru, Lohardaga | Jul 26, 2026 कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची या लोहरदगा रेफर किए जाने के दौरान एंबुलेंस की कमी लगातार बड़ी चुनौती बनी हुई है। रविवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल परिसर का जायजा लेने पर सांसद, विधायक एवं राज्य सरकार से उपलब्ध कराई गई चार एंबुलेंस लंबे समय से खराब हालत में खड़ी मिलीं।