बहेड़ी: बहेड़ी कोतवाली परिसर में रखे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस कर्मियों और फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू
बहेड़ी कोतवाली के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आज अचानक आग लग गई कोतवाली परिसर में महिला हेल्प डेस्क के ठीक बराबर में रखे जनरेटर में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा तफरीह मच गई आनन फानन पुलिस कर्मी आग बुझाने को दौड़े साथ ही फायर बिग्रेड को मामले की सूचना दी गई मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया।