नरसिंहगढ़: गो सेवा से भगवान की सेवा का फल मिलता है
श्री जमात मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार दोपहर 4 बजे पं. सच्चिदानंद शर्मा ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा धनवान वही है, जिसके पास पुण्य और सत्कर्म की पूंजी हो। जो भगवान की भक्ति करे और दूसरों की सेवा करे, वही वास्तव में धनवान है।पं. शर्मा ने बताया कि भगवान शंकर भी श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन करने आते हैं।