बारादरी थाना क्षेत्र के शाहदाना मे बाइक सवार ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।