बरेली: भोजीपुरा थाना पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले 2 आरोपियों को शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत भोजीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजवती पत्नी विजेंद्र निवासी कंचनपुर थाना भोजीपुरा सूरज पुत्र हेमराज निवासी ग्राम सेंधा थाना भोजीपुरा को 60 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है आपको बता दें थाना पुलिस ने मंगलवार समय लगभग शाम के 8:00 बजे जानकारी दी