गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र एक मोहल्ले से 17 जनवरी की शाम करीब 4 बजे एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया है मेरी भतीजी के माता-पिता का देहांत हो चुका है जो मेरे पास ही रहती है उसको हमने काफी तलाशा है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।