नौगांव: नौगांव में बीज संकट पर किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने जल्द उपलब्धता और व्यवस्थित वितरण का द
नौगांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसानों ने बीज नहीं मिलने की समस्या को लेकर एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन समय पर बीज उपलब्ध नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही है। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया