मुज़फ्फरनगर: रिश्तों में रंजिश का खौफनाक मोड़, 8 हत्याकांड की गवाह रीतू सिंह ने ASP नेता रंजनवीर पर गंभीर आरोप लगाए
मुज़फ़्फ़रनगर के बधाई खुर्द गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 8 हत्याकांड की गवाह रीतू सिंह ने आजाद समाज पार्टी नेता रंजनवीर सिंह पर संपत्ति कब्जाने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है। रीतू का कहना है कि आरोपी दबंगई के दम पर जबरन निर्माण करा रहा है, जिससे उनका परिवार दहशत में बना हुआ है।