धमदाहा: मीरगंज में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 52वीं पुण्यतिथि
धमदाहा :- मीरगंज चौक स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु की 52वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।