छाता: कोसीकलां ज्वेलर्स चोरी में 10 किलो सोना और 15 लाख की चोरी, 10 पुलिस टीमें जांच में जुटीं, आगरा आईजी का निरीक्षण
Chhata, Mathura | Sep 15, 2026 मथुरा। थाना कोसीकलां क्षेत्र के कस्बे में 13/14 सितंबर की रात ज्वेलर्स के मकान से करीब 10 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये नकद चोरी होने की बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं टीम गठित की गई है