करछना: अरैल के पास एक महिला को बचाते समय कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा हादसे में कार सवार महिला की मौत चालक घायल।
नैनी क्षेत्र के अरैल के पास सफाई कर्मी महिला को बचाते समय कार चालक अनियंत्रित होकर मार्ग में लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेने में पलटा। हादसे में कार सवार महिला उर्वशी ठाकुर पिता का नाम अज्ञात निवासी रामपुर बुशहर,थाना रामपुर, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। जबकि चालक सर्वेज्ञ निवासी केंद्रीय कारागार कॉलोनी नैनी का इलाज चल रहा है।