करछना: गंगोत्री नगर चाका में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे लोग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो रही कार्यवाही।
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर चाका में रोजाना हार जीत की बाजी लगाकर जूए की चौपाल सजाती है। इस चौपाल पर ज्यादातर युवाओं की भागीदारी होती है। जहां सुबह से लेकर शाम तक यह लोग बाजी लगाकर खेलते हुए नजर आते हैं। आए दिन इन लोगों के बीच वाद विवाद की भी स्थिति बनी रहती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही।