करछना: नैनी क्षेत्र में पतंग की डोर से आए दिन हो रहा हादसा फिर भी नहीं हो रही कार्यवाही।
नैनी क्षेत्र में युवाओं के द्वारा बीच मार्ग पर खड़े होकर पतंग उड़ाई जा रही है। जबकि पतंग उड़ाने पर सख्त कार्रवाई होने का आदेश है। उसके बावजूद भी विभिन्न गली मोहल्ला एवं सड़कों युवा पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे आए दिन हादसा हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को झूसी में पतंग की डोर में फंसकर एक युवक की मौत का हो गई थी। फिर भी इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।