करछना: डीहा गांव में प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़कर ईंट उठा ले गए दबंग,उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
संगम नगरी प्रयागराज के विकासखंड करछना अंतर्गत डीहा गांव में दबंगों द्वारा प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरा दी गई तथा उसका ईंट उठा ले गए स्थानीय लोगों द्वारा उपजिलाधिकारी करछना से मामले की शिकायत की गई, मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी करछना द्वारा थाना प्रभारी करछना को जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।