करछना: घूरपुर पुलिस द्वारा राजापुर से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की बाईक मोबाइल फोन व 6 देसी बम किया गया बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घूरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एंड्राइड मोबाइल फोन तथा 6 अवैध देशी बम बरामद किया गया पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के ऊपर विभिन्न थानों में पहले से अपराधिक मामले के मुकदमे पंजीकृत हैं।