बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के सिरसौली गांव के रहने वाले संजीव ने अपनी बेटी 24 वर्षीय सावित्री की शादी थाना वजीरगंज क्षेत्र के हतरा गांव में रामपाल के बेटे चमन से डेढ़ साल पहले की थी। मायका पक्ष का कहना है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सावित्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर दी है।