बदनावर: बदनावर में विश्व हिंदू परिषद का,60 वां स्थापना दिवस मनाया, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला ठाकुर ने किया संबोधित।
Badnawar, Dhar | Aug 25, 2024 विश्व हिंदू परिषद का ,60वां स्थापना दिवस रविवार शाम को बदनावर के चंद्रलीला पैलेस में मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला दीदी ठाकुर आयोजन में मुख्य वक्ता थी। कार्यक्रम में अखंड परमधाम आश्रम के विशुद्वानंद महाराज, बजरंग दल के विभाग लाखन सिंह जादौन, विभाग सेवा प्रमुख अशोक मुकाती, प्रखंड अध्यक्ष मांगीलाल जाट आदि उपस्थित थे।