गढ़बोर: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया चारभुजा क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट चारभुजा के दौरे पर, कई कार्यकर्ताओ से की मुलाक़ात। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने चारभुजा के लामबोड़ी पहुंचकर दिवंगत कांग्रेसी नेता गणेश गुर्जर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों को ढाढस बंधाया।