इंदौर: EOW ने नगर निगम के निलंबित सहायक राजस्व अधिकारी के इंदौर स्थित तीन अलग-अलग ठिकानों पर की छापेमारी
Indore, Indore | Feb 28, 2025 राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने नगर निगम के निलंबित सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) राजेश परमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार सुबह ईओडब्लू की टीम ने इंदौर में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि साल 1988 में बेलदार के पद पर नगर निगम में भर्ती हुए थे। वे जोन 16 में पदस्थ थे।