बेगूसराय: बेगूसराय के बाघा में आग से जलकर मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां माचिस की एक चिंगारी ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा की है।मृत बच्ची की पहचान सुजीत राय की पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है।